{"_id":"66d8f5d4ba5145ccc70127c4","slug":"deoria-news-family-alleging-murder-hanging-in-post-mortem-report-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-134482-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या का आरोप लगा रहे परिजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या का आरोप लगा रहे परिजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग
Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के भैया फुलवरिया गांव में मंगलवार की सुबह छत से सूरज सिंह का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। जिनका हाथ बंधा होना बताया जा रहा है। उनकेे मौत की गुत्थी सुलझने की जगह उलझती जा रही है। जहां परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आना बताया जा रहा है।
भैया फुलवरिया गांव निवासी तेजबहादुर सिंह के पुत्र सूरज सिंह सोमवार की शाम रोज की भांति गांव के बाहर बने मकान पर सोने गए हुए थे। सुबह जिनका शव छत से फंदे के सहारे लटकता मिला। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव के हाथ बंधे हुए थे। जबकि मृतक के शरीर पर पैंट के अलावा कोई और वस्त्र नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या और हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद