{"_id":"68e57fa8d74cda3d1d02d9b8","slug":"deoria-news-drain-not-built-on-the-newly-constructed-asna-dulhun-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164931-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवनिर्मित असना-दुलहूं मार्ग पर नहीं बनी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवनिर्मित असना-दुलहूं मार्ग पर नहीं बनी नाली
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के असना-दुलहूं नवनिर्मित सड़क में कहीं भी भूमिगत नाली नहीं बनने से धान की फसलों में जलभराव हो गया है। नतीजा खेतों से बारिश का पानी सड़क पर आ पहुंचा है। जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क निर्माण कार्य चालू हुआ तो ठेकेदार से प्रस्ताव रखा गया। लेकिन ठेकेदार ने बाद में भूमिगत नाली निर्माण कराने का हवाला देते हुए टाल दिया था। अब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ही सड़क पर जलजमाव हो गया है।
जानकारी के अनुसार हालही में परसिया मिश्र गांव के पास से हाईवे मार्ग से असना-दुलहूं बाइपास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हुआ है। जो नूनखार मार्ग में आकर मिला है। आस-पास के ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ठेकेदार से प्रस्ताव रखा गया कि बरसात में बारिश होने पर फसलें डुबने लगती है। जलनिकासी के लिए भूमिगत नाली निर्माण कराना बहुत जरूरी है। उस समय ठेकेदार ने कह दिया परेशान होने की जरुरत नहीं है। बाद में पाइप पड़ जाएगा।
विज्ञापन
इधर, ज्यादा बारिश हुई नहीं। जब चार दिन पहले आंधी-पानी आई है तो धान की फसलों में पानी भर गया है। इतना ही नहीं जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से फसलें पानी में उतराई है। दुलहूं प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर जलजमाव हो गया है।