फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: DM seeks clarification from four officers on slow revenue collection

Deoria News: डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 20 Sep 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: DM seeks clarification from four officers on slow revenue collection
देवरिया। कर-करेत्तर, राजस्व वसूली व प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। डीएम ने अगस्त माह की समीक्षा में धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई और सख्त तेवर अख्तियार करते हुए चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि राजस्व वसूली कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी जिम्मेदार अधिकारी शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की समीक्षा में पाया कि अगस्त माह में 8,528 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 7,685 लाख रुपये के राजस्व की वसूली ही हुई है। प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने चेतावनी पत्र के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। मंडी समिति की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि 86.95 लाख रुपये के राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष महज 60.99 लाख रुपये के राजस्व की ही वसूली हुई है, जो गत वर्ष के इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से भी कम है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने प्रभारी मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। इसी प्रकार बिजली निगम की समीक्षा में विद्युत वितरण खंड सलेमपुर ने अगस्त माह के लक्ष्य 990 लाख रुपये के सापेक्ष 643 लाख रुपये की ही वसूली की, जो लक्ष्य का 64 प्रतिशत ही है। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता सलेमपुर विद्युत वितरण खंड से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में वन विभाग का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ जिसपर वन विभाग के अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed