{"_id":"66cc376a4460751fcd0bab42","slug":"deoria-news-dead-body-of-retired-worker-found-floating-in-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-133656-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कसिली नाले में उतराता मिला सेवानिवृत्त कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कसिली नाले में उतराता मिला सेवानिवृत्त कर्मी का शव
Mon, 26 Aug 2024 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कटियारी गांव के निकट कसिली नाले में रविवार की सुबह एक शव उतराता मिला। जिसे देख लोगों ने शोर मचाया। नाले में शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिनकी पहचान मौना गढ़वा निवासी और सुगर मिल के सेवानिवृत्त कर्मी प्रेमनारायण उपाध्याय के रुप में हुई। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
नाले में शव मिलने की जानकारी होने पर कटियारी सहित आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार प्रेमनारायण उपाध्याय दो रोज पूर्व शुक्रवार की शाम मईल थाना क्षेत्र के पिपरा पाठक पुत्री गायत्री के घर जाने के लिए निकले हुए थे। मौत की जानकारी होने पर पुत्री गायत्री और सावित्री का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी संपत्ति देवी का निधन हो गया था। जबकि इकलौता पुत्र शशिभूषण 2007 में हादसे का शिकार हो गए थे। प्रेमनारायण के मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।