फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Dead body of middle-aged man found hanging from a tree

Deoria News: पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Fri, 20 Sep 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Dead body of middle-aged man found hanging from a tree
गौरी बाजार। क्षेत्र के बेलवा माफी गांव में नशे में धुत एक अंधेड़ ने बृहस्पतिवार की सुबह एक नीम के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पुत्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के छेरिहां गांव निवासी 52 वर्षीय अमला पटेल पुत्र स्व. रामनारायण पटेल घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था। ग्रामीणों के अनुसार उसे शराब की लत थी। आए दिन शराब के लिए वह आसपास के गांवों में आता जाता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह शराब पीने के लिए बगल के बेलवा माफी गांव में गया था। थोड़ी देर बाद बगल के एक बगीचे में नीम के पेड़ से फंदा से लटका शव मिला। यह देख बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां जुट गए। पूरी रात घर से गायब रहने के कारण परिवारजन उसकी तलाश करते यहां पहुंच गए उसके तीनों बेटे प्रिंस, प्रीतम तथा सौरभ पिता को नीम के पेड़ से लटकते देखकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अधेड़ का पेड़ से लटका शव मिला है। उसने आत्महत्या की है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed