फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Case registered against 13 including SP leader for abuse and assault

Deoria News: सपा नेता सहित 13 पर गाली गलौज व मारपीट का केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Case registered against 13 including SP leader for abuse and assault
देवरिया। सपा नेता के दुकानदार को सरेराह गाली देने के वायरल वीडियो व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर सपा नेता सहित 13 लोगों के खिलाफ मारपीट धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लार नगर के यूसुफ रोड निवासी सायमा फातमा पत्नी जफर इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की दोपहर में कुछ लोग हमारे पैतृक मकान का जबरदस्ती ताला तोड़ने लगे। विरोध पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। चीख पुकार की आवाज सुन मौके पर जुटे लोगों को देख भाग निकले। जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस बात से खार खाए एक सपा नेता मेरे पति के दुकान के सामने पहुंचा और भद्दी-भद्दी गली देते हुए मारने की धमकी दी। वहीं गाली देते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में इरशाद, इमरान, अनस, फरहान, सपा नेता मुहम्मद शाकिर व दूसरे पक्ष के नौशाद आलम की तहरीर के मुताबिक अफजल, कादिर, लारेब, हसरथ, जफर, नदीम अहमद, दानिश, शाकिर उर्फ दुलारे के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed