फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Boyfriend and friend beaten up for giving mobile phone to girlfriend

Deoria News: दवाओं के रखरखाव में लापरवाही, कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी

Fri, 20 Sep 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Boyfriend and friend beaten up for giving mobile phone to girlfriend
रुद्रपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम श्रुति शर्मा ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर होने पर नाराजगी जताईं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद एसडीएम के अचानक सीएचसी पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले औषधि भंडार कक्ष और आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। औषधि वितरण कक्ष में दवाओं की सूची के अनुसार दवा उपलब्ध नहीं था। स्टाॅक रजिस्टर पूरा न हाेने पर भंडार कक्ष के प्रभारी को जवाब-तलब किया। अस्पताल परिसर में गंदगी व्याप्त होने पर नाराजगी जताई। बायो वेस्टेज का लॉगबुक नहीं मिला। बायो वेस्टेज के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नही होने पर सीएचसी के अधीक्षक को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में तमाम कमी दिख रही है। कमियों को सुधारने का पहला और अंतिम मौका दिया जा रहा है। उन्होंने अगले निरीक्षण खामियों को दुरूस्त नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, अधीक्षक डा. एसके राव, एचइओ विकास कुमार, टीबी सिंह, विकास चंद, साकेत मिश्रा, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र शान्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed