{"_id":"66cfb418448a146175012366","slug":"deoria-news-bengali-doctor-dies-after-falling-on-trolley-parked-under-roof-deoria-news-c-208-1-deo1004-133863-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत के नीचे खड़ी ट्राॅली पर गिरने से बंगाली डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत के नीचे खड़ी ट्राॅली पर गिरने से बंगाली डॉक्टर की मौत
Thu, 29 Aug 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बैजनाथ चौराहा पर मंगलवार की रात एक बंगाली डाक्टर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
बरियारपुर क्षेत्र के बैजनाथ चौराहे पर एक बंगाली डॉक्टर देवासिस मजूमदार दस वर्षों से मेडिकल प्रैक्टिस करते थे। उसी चौराहे किराये के मकान में परिवार के साथ रहते है। वह रामचंद्रपुर वेस्ट बंगाल के रहने वाले है मंगलवार की रात वह छत पर सो रहे थे। रात में शौच करने के लिए उठे उसी समय वह छत से नीचे गिर गए। नीचे ट्रॉली मौजूद थी। जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपनी पत्नी और एक लड़के के साथ रहते थे। घटना के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ बरियारपुर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया की छत से गिरने से बंगाली डॉक्टर की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।