फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Ashutosh Tiwari of STF will be honored with silver medal.

Deoria News: सिल्वर मेडल से सम्मानित होंगे एसटीएफ के आशुतोष तिवारी

Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Ashutosh Tiwari of STF will be honored with silver medal.
भटनी। सलेमपुर विकास खंड के मझवलिया गांव निवासी व गोरखपुर एसटीएफ में तैनात आशुतोष तिवारी स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किए जाएंगे। 15 अगस्त को पुलिस महानिदेशक उनके उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें सिल्वर मेडल देकर सम्मान बढ़ाएंगे। इसकी जानकारी पर मझवलिया गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने इसके लिए आशुतोष को बधाई दी है।
विज्ञापन

मझवलिया गांव निवासी स्व. हरेकृष्ण तिवारी के तीन संतानों में मंझला आशुतोष तिवारी एसटीएफ गोरखपुर में कार्यरत है। सरकार की ओर से मिले दिशा निर्देश के अनुपालन में उनका कार्य उत्कृष्टता पाया गया है। इसके अलावा एसटीएफ गोरखपुर द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किये गए ऑपरेशन में उनका योगदान सराहनीय पाया गया है। ऐसे में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें डीजीपी के हाथों लखनऊ में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी पर गोरखपुर एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, भाई संतोष तिवारी, आलोक तिवारी, रमेश तिवारी, डॉ. सर्वानंद तिवारी, कृष्ण मणि तिवारी, पंकज तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी आदि लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed