फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: 25 unused buildings of the district hospital will be demolished.

Deoria News: जिला चिकित्सालय के निष्प्रयोज्य 25 भवन होंगे ध्वस्त

Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: 25 unused buildings of the district hospital will be demolished.
देवरिया मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल का पुराना भवन।
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अब नए भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए जिला चिकित्सालय के परिसर के निष्प्रयोज्य 25 भवनों का ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए शासन से आदेश मिल गया है। जल्द पैनल बनाकर पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद इन स्थानों पर अस्पताल, हाॅस्टल, नर्सिंग कॉलेज आदि का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पठन-पाठन के कार्य में आसानी होगी और मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

फेज-2 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए जिला चिकित्सालय के परिसर के निष्प्रयोज्य 25 भवनों के ध्वस्तीकरण की लागत 10.12 करोड़ आंकी गई है। ध्वस्तीकरण के बाद 9.70 करोड़ रुपये को नियमानुसार बट्टे खाते में डाला जाएगा। शेष राशि 42 लाख रुपये राजकोष में जमा करना होगा। ध्वस्तीकरण के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। कार्यस्थल पर कोई अन्य संरचना का निर्माण प्रस्तावित नहीं है तो ध्वस्तीकरण से प्राप्त सामग्री (मलबा आदि) की नीलामी प्रतिस्पर्धात्मक निविदाओं के आधार पर की जाएगी और इससे प्राप्त धनराशि को राजकोष में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के पत्र के अनुसार लोक निर्माण अनुभाग-5 के शासनादेश के अनुसार ध्वस्तीकरण के बाद स्थल पर कोई अन्य भवन, संरचना का निर्माण प्रस्तावित होने की स्थिति में, प्रधानाचार्य की ओर से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार लोक निर्माण विभाग भवन का मूल्यांकन कराएगा। उसकी लागत का समावेश नवीन परियोजना की डीपीआर में किया जाएगा। ध्वस्त भवनों के मलबे का निर्माण में अधिकाधिक प्रयोग करते हुए कार्यदायी ठेकेदार के लागत में ही शामिल किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्य के शुरू प्रारंभ में विलंब न हो और मलबे का अधिकाधिक पुर्नपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नए भवन में ये होंगी सुविधाएं
जिला अस्पताल के पुराने भवनों के ध्वस्तीरण के बाद नए भवनाें का निर्माण होगा। इसमें करीब 120 बेड का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, गेस्ट हाउस, विभिन्न टाइप के आवास, एमबीबीएस छात्रों के लिए ब्वाॅय व गर्ल्स हाॅस्टल, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित अन्य भवनों का निर्माण होना है।

कोट
पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए आदेश आया है। इसके लिए पैनल बनाया जाएगा। उसमें चर्चा कर शासन की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन स्थानों पर नए भवन बनाए जाने हैं, ताकि मरीजों और तीमारदारों को और सहूलियत हो। साथ ही पठन-पाठन कार्य में भी आसानी होगी।
-डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed