{"_id":"653414b0132ad5f964030d17","slug":"deoria-mass-murder-police-filed-final-report-in-the-case-registered-in-prems-murder-deoria-news-c-208-1-deo1001-11109-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया सामूहिक हत्याकांड : प्रेम की हत्या में दर्ज केस में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया सामूहिक हत्याकांड : प्रेम की हत्या में दर्ज केस में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट
Sat, 21 Oct 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। फतेहपुर सामूहिक कांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या में दर्ज केस की विवेचना पुलिस ने पूरी कर ली है। इसमें पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है, क्योंकि हत्या में नामजद सभी आरोपी मारे जा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रेम की पत्नी शीला ने मामले में कुछ अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि पहले मुकदमा दर्ज हो जाने के कारण दूसरा मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता।
बीते दो अक्तूबर को सामूहिक हत्याकांड में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें एक पक्ष से पांच लोगों की हत्या हुई थी, जबकि दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में अनिरुद्ध यादव की तहरीर पर सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन दूबे, बेटी सलोनी, नंदनी व पुत्र गांधी दूबे के खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इस मामले की विवेचना कर रही पुलिस ने सभी आरोपियों की मौत की रिपोर्ट तैयार की। विवेचक का तर्क है कि जब सभी आरोपी मर चुके हैं तो इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाई जा रही है। कानूनी कार्रवाई के तौर पर पुलिस ने सभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी विवेचना में शामिल की है। इस केस में कोई भी अज्ञात आरोपी नहीं था, इसके कारण पुलिस को यह विवेचना करने में काफी कम दिन लगे हैं। वहीं पांच लोगों की हत्या में सत्यप्रकाश दूब की पुत्री शोभिता द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना अभी चल रही है। सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिवार की हत्या के मामले में अभी तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। करीब दस अज्ञात आरोपियों की पहचान भी हो गई है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सभी आरोपी मर चुके हैं इसके कारण केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया ही एक रास्ता बचा है।