फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Mass Murder Devesh reached village for rituals

Deoria Mass Murder: कर्मकांड के लिए गांव पहुंचा देवेश, घर की तरफ नजर पड़ते ही बोला- सब कुछ खत्म हो गया

Thu, 12 Oct 2023 04:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 04:38 PM IST
सार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल दुबे से मिलने मंगलवार को उसका बड़ा भाई देवेश, अपने बहनोई के साथ पहुंचा था। बड़े भाई को देखते ही वह उससे लिपटकर रोने लगा। वह बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था।

विज्ञापन
Deoria Mass Murder Devesh reached village for rituals
देवरिया सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सत्यप्रकाश दुबे के बड़े पुत्र देवेश बृहस्पतिवार को पैतृक गांव फतेहपुर के लेड़हा टोला पर पहुंचे। इसके बाद घर से बगीचे में पहुंचे, जहां पर उन्होंने एकादशा का कर्मकांड संपन्न कराया। घर से महज चंद कदमों की दूरी पर एकादशा के लिए तैयारी की गई थी।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवेश अपने रिश्तेदार व अन्य के साथ पहुंचे थे। यहां पर आचार्यों ने कार्यक्रम कराया। इसी बीच उनकी नजर अपने ट्रैक्टर और उजड़े हुए घर की तरफ पड़ी तो देवेश अपने आपको रोक नहीं पाएं। रोते हुए बोले मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती अनमोल से बड़े भाई देवेश ने मंगलवार को मुलाकात की थी। इस दौरान अनमोल ने हालचाल पूछा तो देवेश ने कलेजे पर पत्थर रखकर कहा- घर पर सब ठीक है। इसके बाद दोनों भाई मुस्कुराने लगे। दोनों भाइयों की यह भावुक मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Deoria Mass Murder Devesh reached village for rituals
देवरिया सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल दुबे से मिलने मंगलवार को उसका बड़ा भाई देवेश, अपने बहनोई के साथ पहुंचा था। बड़े भाई को देखते ही वह उससे लिपटकर रोने लगा। वह बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था। स्टॉफ नर्स ने समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों भाई करीब आधे घंटे तक साथ रहे।

देवरिया जिले के लेहड़ा गांव निवासी आठ वर्षीय अनमोल घटना के दिन से ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है। अब उसकी हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। वह अपने कमरे में टहल रहा है। उसे खिचड़ी व अन्य तरल पदार्थ भी दिया जा रहा है। अब उसके टांके काटे जाने हैं।

 

Deoria Mass Murder Devesh reached village for rituals
बड़े भाई देवेश के संग अनमोल। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed