{"_id":"65c3e9231f9184628d0cae76","slug":"deoria-mahotsaw-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118935-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया महोत्सव: सीडीओ ने लाभार्थियों को दिया स्वीकृति पत्र और टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया महोत्सव: सीडीओ ने लाभार्थियों को दिया स्वीकृति पत्र और टूल किट
Thu, 08 Feb 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव में कवित्री शिखा श्रीवास्तव ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया ।संवाद
देवरिया महोत्सव में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार को देवरिया महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न विभागों की ओर से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई।
इसमें उद्योग, ग्रामोद्योग, कृषि, अग्रणी बैंक, सेवायोजन सहित अनेक विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगी है। सीडीओ प्रत्युष पांडेय ने लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र और टूल किट वितरित किया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह ने योजनाओं के बारे में में जानकारी दी। इस योजना के तहत लाभार्थी धनंजय प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, शत्रुघ्न, रीमा देवी, सूरज प्रजापति, अजय प्रजापति, राकेश प्रजापति सहित लगभग 30 लाभार्थियों को विद्युतचालित चॉक वितरण का स्वीकृति पत्र मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदान किया।
उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने संचालित विभागीय योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी, वित्त पोषित योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना को अपनाकर उद्योग स्थापित कर स्वावलंबी बना जा सकता है। इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वालों में नेहा जायसवाल, शैलेंद्र पांडेय, नवल किशोर, विजय कुमार कुशवाहा, निखिल आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
सेवायोजन विभाग की ओर से अब तक आयोजित रोजगार मेला में सेवायोजित युवकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्रणी बैंक के प्रबंधक अरुणेश कुमार ने भी बैंक पोषित योजनाओं, अनुदानों आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसी प्रकार कृषि विभाग की ओर से भी संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व अन्य लाभार्थी आदि उपस्थित थे।
देवरिया महोत्सव में चौथे दिन भक्ति प्रहर में हुआ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
देवरिया महोत्सव में आयोजित भक्ति प्रहर के चौथे दिन के यजमान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोज पांडेय रहे। नित्य नैभिचिक पूजन के साथ-साथ पुरु सुक्त का दिव्य वाचन एवं भगवान नारायण की भव्य आरती कराई गई। उसके बाद आचार्य पंडित घनश्यामानंद ओझा, शंख बाबा, पंडित नर्वदेश्वर पांडेय, आनंद मिश्र, दीपक मिश्र, विकास पांडेय, विश्राम पांडेय, नितिश मिश्र आदि वैदिकों की ओर से विष्णु सहस्रनाम का 108 पाठ कराया गया। पूरा कार्यक्रम डाॅ. सौरभ श्रीवास्तव की व्यवस्था और संयोजकत्व में कराया गया।
आठ फरवरी के दैनिक यजमान डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय होंगे। यहां गुरु आराधना कराई जाएगी। प्रथम दिन गणपति आराधना, द्वितीय दिन शिव आराधना, तृतीय दिवस हनुमत् आराधना और बुधवार को चतुर्थ दिन श्री नारायण विष्णु आराधना हुई।
रानी लक्ष्मी बाई लघु नाटिका का हुआ मंचन
बुधवार को देवरिया महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें प्राथमिक विद्यालय चांदपुर से प्रधान अध्यापक भोला चौधरी और सहायक अध्यापिका अफसा आफरीन की ओर से निर्देशित भक्ति गीत राम आएंगे का प्रस्तुतीकरण किया गया।
रामपुर कारखाना विकास खंड के संविलियन विद्यालय मदिरा पाली खास से प्रधानाध्यापक श्रीराम गुप्ता एवं सहायक अध्यापक अविनाश यादव की ओर से निर्देशित बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके साथ ही तेजस्वी अर्ली एजुकेशन और पीएन अकादमी के कार्यक्रम भी सराहनीय रहे।