फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria mahotsaw

Deoria News: देवरिया महोत्सव का सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण

Fri, 02 Feb 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
deoria mahotsaw
फोटो है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर की गुड़ की जलेबी, ओडीओपी के उत्पादों और लोक कलाओं को दिया जाएगा प्रोत्साहन
देवरिया चीनी मिल के मैदान में लग रहा जर्मन हैंगर पंडाल, पांच हजार से अधिक लोगाें के बैठने का होगा इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चार फरवरी से शहर के चीनी मिल के मैदान में होने वाले देवरिया महोत्सव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। यहां जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है। इसमें एक बार में पांच हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे।
इस महोत्सव में बैकुंठपुर के गुड़ की जलेबी, ओडीओपी के तहत मूंज से बने सजावटी सामान व रेडीमेड गारमेंट्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी तथा पूरे महोत्सव को यू ट्यूब एवं फेसबुक पर लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया महोत्सव चार से 11 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद 12 से 29 फरवरी तक प्रदर्शनी व मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी गीत, गजल, कवि सम्मेलन, रासलीला सहित अन्य कार्यक्रम एक-एक दिन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि देवरिया महोत्सव में 42 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें कृषि विभाग, बैंक, डूडा, आईसीडीएस, श्रम और प्रोबेशन सहित अन्य विभागों की सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम होंगे।
जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो पाया है, वे लोग भी इसमें फार्म भरकर जमा कर सकेंंगे। इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगाें को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। मतदाता सूची में लोगों को मोबाइल पर ही ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके बताए जाएंगे तथा आवेदन के बाद उन्हें सूची में जोड़ दिया जाएगा।
इसके अलावा फूड जोन बनाया जाएगा, जहां स्थानीय खान-पान के स्टॉल लगेंगे। त्योहारों पर बनने वाले व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा उनका उपयोग किस अवसर पर किया जाता है। इस बारे में बताया जाएगा। उनके सामाजिक और वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।
इसके अलावा महोत्सव में 55 प्रकार के कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमें गायन, बिरहा, फरुवाही सहित अन्य लोक गायन व नृत्य के कार्यक्रम प्रतिदिन शाम को एक घंटा होगा। फिल्मी अभिनेताओं और कलाकारों के ठहरने का इंतजाम गोरखपुर में रहेगा, लेकिन महोत्सव स्थल पर भी ग्रीन रूम बनाए जाएंगे। यहां ये लोग आने पर ठहरेंगे।

सुबह योग प्रहर का कार्यक्रम होगा, जिसमें योगाभ्यास और उसके फायदों के बारे में बताया जाएगा।
कोट
देवरिया महोत्सव में आने वाले लोगों के बैठने के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लग रहा है, जिसमें एक बार में पांच हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे। 42 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगेंगे। बैकुंठपुर की गुड़ की जलेबी सहित स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। विभिन्न विधाओं के 55 कलाकार इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस महोत्सव का यू ट्यूब और फेसबुक पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।
-गौरव कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed