फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria: knife attack on two youths dancing during idol immersion.

Deoria : मूर्ति विसर्जन में डांस कर रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, बढ़ा बवाल... घंटों जाम

Thu, 17 Oct 2024 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 12:15 AM IST
सार

मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में मूर्ति घाट पर आ रही थी। अभी जुलूस मझौली मेन चौक पर पहुंचा ही था कि डांस कर रहे दो युवकों से मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों का विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Deoria: knife attack on two youths dancing during idol immersion.
विवाद के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलेमपुर के नदावर घाट पर मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा का बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में मूर्ति घाट पर आ रही थी। अभी जुलूस मझौली मेन चौक पर पहुंचा ही था कि डांस कर रहे दो युवकों से मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों का विवाद हो गया। 

विज्ञापन


देखते ही देखते उक्त युवक ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी के बाद जुलूस में अफरा तफरी मच गई। लोग आक्रोशित हो गए। शाही चौक पर लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आक्रोश देख सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर एएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस की सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन


दुर्गापूजा को रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार को विसर्जन हो रहा था। कल विसर्जन का आखिरी दिन था। लोग उत्साहपूर्वक मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदावर घाट आ रहे थे। मझौली कस्बे की एक मूर्ति धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। अभी मूर्ति मझौली चौक पर पहुंची थी कि स्थानीय दो युवकों से कहा सुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दोनों युवक कुछ समझ पाते इतने में कुछ युवक धारदार हथियार के साथ पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जुलूस में शामिल जितेश कुमार पुत्र शिव शर्मा सिंह और राजन पटेल पुत्र अवध कुमार पटेल को घायल कर दिया। इसके बाद भाग निकले। 


दो युवकों के घायल होने के बाद जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते भीड़ बवाल पर उतारू हो गई। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल पहुंच गए। उनकी सूचना पर एएसपी, एसडीएम दीपेंद्र नाथ चौधरी, दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। पुलिस हर स्तिथि पर नजर बनाए हुए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed