फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria-Kasya road will be four lane, 250 crore proposal sent to the government

Deoria News: फोरलेन होगा देवरिया-कसया मार्ग, शासन को भेजा 250 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deoria-Kasya road will be four lane, 250 crore proposal sent to the government
देवरिया। जिला मुख्यालय से कसया जाने वाली टू लेन सड़क को अब फोरलेन बनाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने 34 किलोमीटर तक फोरलेन सड़क के लिए करीब 250 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। देवरिया में इस फोरलेन का 28 किमी और कुशीनगर में छह किमी का निर्माण होगा। यह मार्ग भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ता है। फोरलेन बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बड़े और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताते चलें कि देवरिया-कसया मार्ग अभी टू लेन है। देवरिया के मालवीय रोड ओवरब्रिज से उतरते ही देवरिया कसया मार्ग शुरू हो जाता है। टू लेन होने के कारण गाड़ी का स्पीडोमीटर 40 और 60 के बीच ही रहता है। कहीं तो अतिक्रमण के कारण संकरा हो जाने से इस मार्ग पर जाम लग जाता है। जहां लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा : देवरिया-कसया मार्ग के फोरलेन होने से एक औद्योगिक बदलाव आएगा। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। फोरलेन सड़क बनने से यातायात की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन

यात्रा का समय घटेगा और लोग जल्दी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आसपास के बाजारों तक सामान ले जाने में आसानी होगी। स्थानीय व्यापारियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। व्यापारियों और उद्यमियों के लिए यह सड़क सुविधाजनक साबित होगी। कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही में तेजी आएगी। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों को परिवहन लागत कम होने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ेगा
यह मार्ग बौद्ध तीर्थ स्थल भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ता है। फोरलेन सड़क बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आसपास के कुलकुला देवी, मैनपुर कोट की भवानी, महावीर स्वामी की निर्वाण स्थली पावानगर आदि धार्मिक तीर्थ स्थलों पर पर्यटन की संभावनावों में इजाफा होगा। सड़क के फोरलेन होने के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed