फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria: Gorakhpur youth dies after being hit by pickup on Sahopar bypass

Deoria: गोरखपुर के युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत, साहोपार बाईपास पर हुआ हादसा

Mon, 31 Oct 2022 06:46 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 31 Oct 2022 06:46 PM IST
सार

पुलिस ने युवक के मोबाइल से नंबर लेकर उसके भाई रामप्रीत को घटना की सूचना दी। गुजरात में नौकरी कर रहे बड़े भाई रामप्रीत ने बताया कि पिता और मां की मौत के बाद भागवत ही घर संभाल रहा था। भागवत के दो संतानों में एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
Deoria: Gorakhpur youth dies after being hit by pickup on Sahopar bypass
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भटनी- भरथुआ सड़क मार्ग पर साहोपार गांव के पास सोमवार की शाम को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक गोरखपुर के बशारतपुर का रहने वाला था। वह अपनी बहन से मिलने भिंगारी बाजार जा रहा था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक के भाई को फोन कर सूचना दी।

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के गड़ेरिया टोला (बशारतपुर) थाना शाहपुर निवासी भागवत पाल (30) उड़ीसा में स्टील फैक्टी में काम करता था। जबकि उसका बड़ा भाई रामप्रीत पाल गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। कोरोना संक्रमण के दौरान में नौकरी चले जाने के बाद भागवत गोरखपुर में रहकर छोटा-मोटा काम करता था।
विज्ञापन


सोमवार को भागवत अपनी बहन से मिलने बाइक से भिंगारी बाजार के पास मायापुर गांव के लिए निकला था। अभी वह भटनी क्षेत्र के साहोपार बाईपास पर पहुंचा था कि तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद जबतक आसपास के लोग जुटते आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के मोबाइल से नंबर लेकर उसके भाई रामप्रीत को घटना की सूचना दी। गुजरात में नौकरी कर रहे बड़े भाई रामप्रीत ने बताया कि पिता और मां की मौत के बाद भागवत ही घर संभाल रहा था। भागवत के दो संतानों में एक बेटी और एक बेटा है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। परिवारीजनों को सूचना देने के बाद आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed