{"_id":"63a4ac24489d0d3bd108e386","slug":"deoria-eo-will-be-hounered-deoria-news-gkp461831019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़ा स्थानों को साफ कर बनाया सेल्फी प्वॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़ा स्थानों को साफ कर बनाया सेल्फी प्वॉइंट
विज्ञापन
गायत्री मंदिर के सामने कुडा हटाकर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट ।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा स्थानों को साफ कर बनाया सेल्फी प्वॉइंट
देवरिया के ईओ ने बढ़ाया सम्मान
30 दिसंबर को नगरी निकाय निदेशालय में ईओ को सम्मानित किया जाएगा
सफाई अभियान में देवरिया नगर पालिका को प्रदेश में तीसरा स्थान हुआ है प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका ने 18 संवेदनशील कचरा स्थलों को महज 75 घंटे के भीतर साफ कराने का काम किया हैै। इसमें से एक स्थल को खास तौर से साज-सज्जा देकर सेल्फी प्वॉइंट का रूप दे दिया है। दिव्य देवरिया के नाम से बना सेल्फी प्वांइट शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सफाई अभियान की लाइव निगरानी में देवरिया नगर पालिका को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रदेश के 750 नगर निकायों में एक दिसंबर से 75 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। इसमें शहर के 18 संवेदनशील कचरा स्थलों को चिह्नित किया गया था। इन जगहों का कूड़ा साफ करने के लिए दिन और आधी रात तक चार शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी ऑनलाइन निगरानी शासन ने की थी।
देवरिया नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने सभी जगहों की पूर्ण सफाई कराई। इसमें से एक स्थान गायत्री मंदिर के पास कूड़ा साफ कराने के बाद खासतौर पर सजा कर सेल्फी प्वॉइंट का निर्माण करा दिया। 75 घंटे की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश में देवरिया नगर पालिका को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस कार्य के लिए 30 दिसंबर को नगरी निकाय निदेशालय में ईओ को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ईओ रोहित सिंह ने बताया कि आने वाले समय में कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके लिए विलोपित कूड़ा स्थलों की निगरानी भी की जा रही है।