फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

उल्लास और उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deoria
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परेड का निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
उल्लास और उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने ली परेड की सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उल्लास एवं उमंग के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति के नारों के साथ सुबह प्रभातफेरियां निकाली गई, तो सरकारी अर्द्ध सरकारी, स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोपण के साथ राष्ट्रगान गूंजा। गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस में हुआ। जहां मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। इसके बाद झंडारोहण किया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस बल को निष्पक्ष, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री ने वर्ष 2019 में किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश रामानंद, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमित किशोर, दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश, विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने ध्वज फहराया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। डीएम अमित किशोर ने झंडारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी दायित्व है कि संविधान को धरातल पर उतारे और अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, सतीश चंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, नवनीत मालवीय, विनय श्रीवास्तव, अयोध्या पटेल आदि ने संबोधित किया। संचालन राम निवास पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed