फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

काजल गुप्ता बनीं 100 व 200 मीटर रेस की सर्वश्रेष्ठ धाविका

Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deoria
दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रिडा प्रतियोगिता में छात्राओ ने ? - फोटो : DEORIA
काजल बनीं 100 व 200 मीटर रेस की सर्वश्रेष्ठ धाविका
विज्ञापन

देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। 100 व 200 मीटर रेस में काजल गुप्ता और 400 मीटर में नीलू चौहान ने बाजी मारी। गोलाक्षेपण व डिस्कस थ्रो में में वंदना चौहान सर्वश्रेष्ठ रहीं। गोरखपुर विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. विजय चहल ने समारोह का उद्घाटन मार्च पास्ट की सलामी लेकर और गुब्बारे छोड़कर किया। इसके पूर्व पिछले साल की चैंपियन रहीं अर्चना यादव ने मशाल लेकर ग्राउंड के चारों ओर रेस लगाईं। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर रेस में काजल गुप्ता, गीता यादव, नीलू चौहान, 200 मीटर में काजल गुप्ता, खुशबू यादव, नीलू चौहान, 400 मीटर रेस में नीलू चौहान, खुशबू यादव, प्रज्ञा सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। गोलाक्षेपण में वंदना चौहान, काजल गुप्ता, उजाला राजभर, डिस्कस थ्रो में वंदना, खुशबू, प्रियंका यादव प्रथम तीन स्थानों पर आईं। कबड्डी प्रतियोगिता में बीए फाइनल वर्ष की टीम ने प्रथम वर्ष मात दी। निर्णायक के रुप में डॉ. उषा श्रीवास्तव, डॉ. पंकज शुक्ल, हामिद हाशमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed