फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

भलुअनी में रात में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deoria
एसपी ने भलुअनी लूट कांड का खुलासा किया। - फोटो : DEORIA
पुलिस ने भलुअनी लूट का पर्दाफाश किया
विज्ञापन

गोरखपुर के रहने वाले हैं चारो बदमाश, एक पर 40 मुकदमा है दर्ज
पिस्टल, तमंचा, कारतूस और लूट का सामान पुलिस ने किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज से एक कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेताओं से मंगलवार की रात हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। लूट में शामिल चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास सामान बरामद कर लिया। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया गया। एक बदमाश पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। एडीजी ने टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया है। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के बभनी गांव निवासी राकेश मौर्य भाजपा के आनुषांगिक संगठन में कार्य करते हैं। मंगलवार को वह अपने मिश्र शिवम मिश्र निवासी नेऊरी, थाना सतनी सराय, बलिया के साथ बरहज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों एक बाइक से रात साढ़े नौ बजे के करीब लौट रहे थे। अभी वे भलुअनी थानाक्षेत्र के परसिया अजमेर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोककर हेलमेट से पिटाई की। तमंचे के बल पर बैग, मोबाइल और रुपये लूटकर भाग गए। दोनों के शोर मचाने पर कुछ दूर स्थित मकानों में रहने वाले लोग पहुंचे। राकेश मौर्य ने उनसे मोबाइल लेकर अपने एक परिचित के पास फोन किया। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात में लूट की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी शिष्यपाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी भलुअनी थाने पहुंच गए। मोबाइल का लोकेशन चेक कराया गया तो बदमाश गौरीबाजार के आसपास तक थे। एसपी ने गोरखपुर से लौट रही स्वॉट, सर्विलांस और सीआईयू टीम को जानकारी देते हुए चेकिंग की बात कही। रात साढ़े 12 बजे ही मझना नाले के पास टीम ने एक बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। बैग मिलने पर निशाना सही थे। उनके बताने पर दो अन्य को पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे प्रतीक पांडेय, निवासी डोहरिया कला, सहजनवां, धीरज उपाध्याय, श्याम मनोहर कन्नौजिया और स्कंद उपाध्याय निवासीगण जगदीशपुर, थाना गीडा, गोरखपुर हैं। उनके पास से एक पिस्टल, तमंचा, गोली और लूटा गया सामान, रुपये बरामद हो गए। प्रतीक पांडेय पर गोरखपुर और अन्य जगहों के थाने में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एडीजी ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिए हैं।

टीम में ये लोग रहे शामिल
एसओ भलुअनी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल यादव, घनश्याम सिंह, संतोष सिंह, सर्विलांस टीम के गोपाल प्रसाद, भलुअनी के एसआई फूलचंद्र, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रशांत, मेराज अहमद, अरुण खरवार, धनंजय, राहुल सिंह, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र, दिलीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, शहनवाज, अखिलेश्वर और अनुराग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed