फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

एसडीएम के आश्वासन पर माने परिवारीजन, शव दफनाया

Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deoria
आश्वासन पर माने परिवारीजन, शव दफनाया
विज्ञापन

सीओ सिटी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजरिया। गांववालों के हमले में घायल रवि आलम का शव मंगलवार की देर रात गांव पहुंचा। परिवार और गांववालों ने कई मांगों को लेकर शव दफनाने से रोक दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ सिटी के आश्वासन पर गांववाले मान गए। सीओ सिटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

बघौचघाट थानाक्षेत्र के धूस देवरिया गांव में 10 जनवरी को हुए हमले में तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर धौताल गांव निवासी रबिआलम घायल हो गया था। मंगलवार को लखनऊ के केजीएमयू में दम तोड़ दिया। देर रात परिवारवाले शव लेकर गांव पहुंचे। यहां परिवार और गांव के लोग कई मांगों को लेकर शव दफनाने से रोक दिया। बुधवार को एसडीएम सदर दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय गांव पहुंचीं। अधिकारियों ने परिवार और गांववालों को समझाया। रबिआलम की पत्नी गुलशन खातून ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, किसी भी आरोपी का नाम विवेचना में नहीं निकालने और आर्थिक मदद की मांग की। एसडीएम दिनेश मिश्र ने मदद का आश्वासन दिया। वहीं, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद शव दफनाया गया। एसडीएम सदर दिनेश मिश्र ने बताया कि रबिआलम के परिवारवालों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मामले में बघौचघाट पुलिस ने इस मामले में मस्तराज सिंह, दुर्गेश, ऋषि, धन्नू, बीना, दीपक, संपत गुप्ता, जितेंद्र, विक्रांता, राजन शर्मा, टुनटुन, मिलन, अंकित, मारकंडेय, सुरेंद्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed