फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

किशोरी के अपहरण का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Deoria
अपहरण का आरोपी रजनीकांत - फोटो : DEORIA
अपहरण का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन

सितंबर में 15 साल की किशोरी को लेकर भागा था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को सदर कोतवाली पुलिस ने साढ़े चार महीने बाद पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया। वहीं, बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

भुजौली कॉलोनी मोहल्ला निवासी रजनीकांत तिवारी शहर के ही एक मोहल्ले की रहने वाली 15 साल की किशोरी को लेकर सितंबर महीने में भाग गया। परिवारवालों ने खोजबीन के बाद सदर कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। रजनीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी खोज में लगी थी। पिछले दिनों पुलिस को उसका लोकेशन कोलकाता में मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह किशोरी को लेकर पंजाब चला गया। वहां मजदूरी कर जीविका चला रहा था। एसआई अवधेश यादव पिछले दिनों पंजाब गए। पंजाब पुलिस की मदद से 20 जनवरी को डेरा बस्सी, सासनगर मोहाली से दोनों को दबोच लिया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे देवरिया लाई। बुधवार को कार्रवाई पूर्ण कर रजनीकांत को जेल और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरण के आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed