फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

24 से होगा देवरिया महोत्सव, डीएम ने बदली तारीख

Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deoria
24 से होगा देवरिया महोत्सव, डीएम ने बदली तारीख
विज्ञापन

16 से तहसीलों में चल रहा महोत्सव, 24 से देवरिया महोत्सव का होगा आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया महोत्सव 24 जनवरी से शुरू होगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दस दिनों तक चीनी मिल ग्राउंड पर बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी में सतरंगी माहौल में मनाया जाएगा। जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। देवभूमि के महापुरुषों का छटा भी दिखेगी। पहले 21 जनवरी से महोत्सव होना था। लेकिन इसमें बदलाव किया गया है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि महोत्सव में पर्यटन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एक ही जगह पर कला, संस्कृति, शिल्प, व्यंजन, योग, गीत-संगीत व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिले के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी तहसील क्षेत्रों में दो दिवसीय तहसील चल रहा है। ड्रोन कैमरे से महोत्सव पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। देवरहा बाबा, बाबा राघवदास, मोती बीए, भागवत भगत खजड़ी वाले के अलावा देश की आजादी में महती भूमिका निभाने वाले महापुरुषों का स्टाल महोत्सव में लगाया जाएगा, जो देवरिया के इतिहास को ताजा करेगा। 21 जनवरी की जगह अब 24 जनवरी से महोत्सव का आगाज होगा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि अभी तहसीलों में महोत्सव चल रहा है। इसके चलते समय बढ़ाया गया है। महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed