फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

चौरीचौरा एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान

Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deoria
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर केबिन के पास मंगलवार को 25 वर्षीय एक युवक ने चौरीचौरा एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे के आसपास नगरौली गांव के हरिजन बस्ती के पास एक युवक रेललाइन के किनारे टहल रहा था। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज आ रही चौरीचौरा एक्सप्रेस के सामने अचानक कूद गया, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के कई घंटे बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के लगभग पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के शव के शिनाख्त की कोशिश की। युवक की मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शौच के लिए रेललाइन के किनारे निकला युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अज्ञात कारणों से चौरीचौरा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान की कोशिश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed