फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria

- नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ होगी जांच, कमेटी गठित

Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Deoria
नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ होगी जांच, कमेटी गठित
विज्ञापन

अलका सिंह पर लगाएं गए हैं गंभीर आरोप, लोकायुक्त से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सचिव लोक आयुक्त के निर्देश पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह के खिलाफ डीएम ने जांच बैठा दी हैं। उन्होंने पांच अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया हैं। 15 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की हैं। अलका सिंह के खिलाफ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. रामायण राव ने जांच कराएं जाने की मांग लोकायुक्त से की थी।
नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष रामायण राव ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने भुजौली कालोनी में कनक बेकर्स सुरेश जायसवाल के मकान से होते हुए हनुमान बिल्डिंग मैटेरियल तक हॉट मिक्स प्लांट से सड़क निर्माण एवं नाली चौड़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार बरते जाने एवं मानक के विपरीत कार्य कराएं जाने और इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से कराई गई जांच आख्या पर आपत्ति जताते हुए मिलीभगत का आरोप लगाया था। यहीं नहीं शहर के नालों का वर्ष 2018 में बारिश पूर्व नालों की सफाई में अनियमितता, कसया बाईपास सड़क हॉट मिक्स प्लांट से नवीनीकरण कार्य को गुणवत्ता विहीन कराएं जाने, कैलाशपुरी लेन नंबर दो सीसी रोड से प्रेस्टिज स्कूल के पास गोरखपुर रोड तक सड़क नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं देने, शिवमंदिर सिविल लाइन से हनुमान मंदिर चौराहे तक सड़क के उत्तर नाला निर्माण कार्य में अनियमितता किए जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाएं थे। इस सभी मामलों में लोकायुक्त ने जवाब मांगा था। नगरपालिका अध्यक्ष ने लिखित जवाब भी दे दिया। इसके कुछ दिनों बाद ही रामायण राव की मौत हो गई। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव लोक आयुक्त ने नौ दिसंबर 2019 को पत्र लिखकर अलका सिंह अध्यक्ष नगरपालिका परिषद के खिलाफ स्व. रामायण राव द्वारा लोक आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत परिवाद की प्रति परिवाद के साथ उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की त्रिसदस्यीय टीम गठित कर शिकायतों की जांच कराने का निर्देश दिया था। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस संबंध में अलका सिंह का कहना है कि हर जांच के लिए वह तैयार हैं, पहले आरोपों को जवाब लिखित दें चुकी हूं।
विज्ञापन

एडीएम होंगे जांच कमेटी के अध्यक्ष
डीएम ने जांच कमेटी का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष बनाया हैं। इसके अलावा जल निगम के अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, तहसीलदार सदर, सहायक लेखा एवं वित्त अधिकारी जिला चिकित्सालय को सदस्य बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 दिन बाद गठित हुई जांच टीम
लोकायुक्त के निर्देश के बावजूद 40 दिनों बाद जांच टीम गठित होना कई सवाल पैदा कर रहा है। चर्चा है कि इधर चीनी मिल मैदान पर मिट्टी भराई कार्य को लेकर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद एवं प्रशासन के बीच अंदरूनी शीतयुद्ध शुरू हो गया है। नगरपालिका की अध्यक्ष अलका सिंह भाजपा से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed