{"_id":"5e1f45ce8ebc3e4b403b231b","slug":"deoria-deoria-news-gkp3373482155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकटा में बंद फाटक पर दुर्घटना से बची बैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकटा में बंद फाटक पर दुर्घटना से बची बैशाली एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली एक्सप्रेस में फंसी बाइक
ढाला बंद होने के बावजूद बाइक पार कर रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा (देवरिया)। इंगुरी सराय रेलवे ढाले पर शुक्रवार को वैशाली एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। एक युवक बंद ढाले से बाइक पार कर रहा था और ट्रेन नजदीक देखकर बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन चालक ने बाइक को ट्रैक पर देखकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक घसीटती रही। होम सिग्नल के पास ट्रेन को रोककर बाइक को इंजन से अलग किया गया। ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।
बनकटा रेलवे स्टेशन के पास इंगुरी सराय स्थित 107 नंबर रेलवे ढाले पर अंडर पास बना है। इस कारण पूर्व में चल रहे मानव रहित ढाले को बंद कर दिया गया है। पिछले साल हुई बरसात के बाद से ही अंडरपास में हमेशा पानी लगा रहता है। लोग पैदल और दोपहिया वाहन चालक अक्सर बंद समपार फाटक से ही रेलवे ट्रैक पार करते हैं। शुक्रवार को भी एक युवक बाइक को ट्रैक पार करा रहा था। तभी अप वैशाली एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को नजदीक आता देख युवक ने बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर घसीटते हुए होम सिग्नल तक पहुंच गई। होम सिग्नल पर ड्राइवर और रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की मदद से बाइक को ट्रेन से अलग किया। ड्राइवर बालेश्वर राय ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस के लोको में एक बाइक फंसने के कारण दस मिनट तक वैशाली एक्सप्रेस रुकी रही। घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को स्टेशन मंगा लिया गया है।