फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bookings have opened for purchasing vehicles on Dhanteras.

Deoria News: धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए शुरू हो गई बुकिंग

Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bookings have opened for purchasing vehicles on Dhanteras.
देवरिया। धनतेरस पर नया वाहन खरीदने की तैयारी में जुटे लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है। शहर के दो और चार पहिया वाहन शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग अपनी पसंद के मॉडल और रंग का वाहन चुनने के साथ ही फाइनेंस, लोन और त्योहार पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

शोरूम संचालकों ने भी त्योहार की भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में बहुत से लोग इस दिन नई गाड़ी घर ले जाना चाहते हैं। त्योहार के दिन मनपसंद मॉडल उपलब्ध कराने और डिलीवरी में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए ग्राहक पहले से बुकिंग करा रहे हैं। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, पहले से बुकिंग और लोन की प्रक्रिया पूरी होने पर त्योहार के दिन वाहन की डिलीवरी लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम में अलग-अलग कंपनियों के ऑफर और फाइनेंस योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। डाउन पेमेंट, आसान किस्तों और लोन की प्रक्रिया को लेकर भी ग्राहक पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग अपनी पुरानी गाड़ी के बदले नया वाहन लेने के विकल्प भी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed