फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो चैंपियनशिप: यूपी बालक टीम ने भी किया जीत से आगाज

Sat, 04 Jan 2020 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
deoria
65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 17 वर्षीय बालक/बालिका खो-खो चैंपियनशिप का दूसरा दिन - फोटो : DEORIA
65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय 17 वर्षीय बालक/बालिका खो-खो चैंपियनशिप का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहा। बालक वर्ग के प्रथम दौर में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर को पराजित कर शानदार आगाज किया। इसी वर्ग में केरल ने मणिपुर को 25-15, विद्या भारती ने दमन दीव को 23-01 से और बालिका वर्ग में गुजरात, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। देर शाम तक चले मुकाबले में कुल 44 मैच खेले गए।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में सुबह में खेल का आरंभ डीआईओएस शिवचंद राम, एडीआईओएस रामहजूर, प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ला, रमेश सिंह, उद्भव नारायण सिंह, उपप्रधानाचार्य जीआईसी महेंद्र प्रसाद ने अलग-अलग मैचों में मुख्य अतिथि के रुप में खिलाड़ियों से परिचय कर किया। बालक वर्ग के पहले मैच में उड़ीसा ने केंद्रीय विद्यालय समिति को 14-12 से मात देकर अंकों में बढ़त बनाई। अन्य लीग मुकाबले में तमिलनाडु ने हरियाणा पर 18-16 से, राजस्थान ने बिहार पर 13-10, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल पर 13-10, आंध्र प्रदेश ने पुंडूचेरी को 24-15, एनवीएस ने सीबीएसई वेलफेयर को 16-01, दिल्ली ने उत्तराखंड को 18-09, तेलंगाना ने पंजाब को 23-14, कर्नाटक ने मध्यप्रदेश को 18-08, विद्या भारती को आंध्र प्रदेश ने 14-13, तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 25-08, उड़ीसा ने जम्मू-कश्मीर को एक पाली एवं 25-07 से, केरल ने सीबीएसईडब्ल्यूएसो को 9-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में गुजरात ने उत्तराखंड को 20-05 से, छत्तीसगढ़ ने त्रिपुरा को एक पाली एवं 14-02 से, महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 14-07 से, राजस्थान ने चंडीगढ को 10-04 से, पश्चिम बंगाल ने बिहार पर 12-7 से, आंध्र प्रदेश ने त्रिपुरा पर 09-02 से, मणिपुर ने सीबीएसई वेलफेयर को 13-07 से, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 17-02 से, पुंडूचेरी ने तेलंगाना को 13-06 से, राजस्थान ने दमन दीव को 24-03 से, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती को 14-13 से, उड़ीसा ने आंध्र प्रदेश को 06-04, पंजाब ने सीबीएसई डब्ल्यूएसो को 29-02 से करारी शिकस्त दी। बालिका में ही महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 20-03, सीआईएससीई ने दादर नगर हवेली को 13-05 से, एनवीएस ने बिहार को 15-05 से, केरल ने दादर नगर हवेली को 15-02 से, पंजाब ने मणिपुर को 10-05 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में ही मेजबान यूपी टीम ने शानदार खेल जारी रखते हुए चंडीगढ़ को 12-01 से और यूपी बालकों की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले में 17-14 से केवीएस से हराकर अंकों में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों इंडिया के लिए होगा टीम का चयन
यूपी खो-खो संघ के उपाध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव शिवानंद नायक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही खेलो इंडिया के लिए भी भारतीय टीम का भी चयन होगा। हर मैच यूपी खो-खो संघ के सचिव विनोद सिंह, राजेश वर्मा, राधिका, विनोद कुशवाहा, अंब्रेश पटेल, दीक्षा, मिथुन, राधेश्याम, विनय के अलावा आब्जर्वर सत्यनारायण चौधरी एवं टेक्निकल चैयरमैन सुमित भाटिया की देखरेख में हो रहा है।
मच्छरों के कारण जम्मू कश्मीर की टीम परेशान
जम्मू-कश्मीर बालक टीम को अंजुमन इस्लामियां इंटर कॉलेज व बालिका टीम को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था है। टीमों ने यहां मच्छरों के चलते रातभर सो नहीं पाने की शिकायत की है। टीम मैनेजर व कोच के अनुसार पूरे दिन ग्राउंड में रहने के बाद थके हारे खिलाड़ियों को मच्छर खूब परेशान कर रहे हैं। इस कारण खिलाड़ी पूरी नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।

मेस में प्रवेश को लेकर हंगामा
जिन क्रीड़ा शिक्षकों की ड्यूटी आफिशियल के रुप में कंट्रोल रूम सहित अन्य जगहों पर लगाई गई है, लंच के समय गार्ड इन्हें ही मेस में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। बेसिक के एक क्रीड़ाध्यापक ने शुक्रवार को इस बात को लेकर कुछ देर तक हंगामा भी कर दिया। हालांकि अन्य लोगों के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed