{"_id":"5dfd0c7e8ebc3e87da176c1c","slug":"deoria-deoria-news-gkp334067868","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक पर गोली चलाने वाले युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक पर गोली चलाने वाले युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन
युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
पुलिस ने गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। भिंगारी बाजार में बृहस्पतिवार की शाम एक क्लीनिक पर गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार्रवाई पूर्ण कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। भिंगारी बाजार में डॉ. अचल बहादुर शाही की क्लीनिक है। क्लीनिक पर फिरोज निवासी मिसकार चक थाना खामपार कंपाउंडर का काम करता है। फिरोज और आरोपी गौतम गोंड के बीच किसी बात को लेकर रंजिश है। बृहस्पतिवार को गौतम ने फिरोज को जान से मारने की धमकी दी थी। देर शाम वह पुन: क्लीनिक के पास दिखा। इस पर डॉ. अचल बहादुर ने आने पड़ोसी अन्नू शाही को बुलाकर गौतम से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि गौतम पिस्तौल निकालकर फायर करने ही वाला था कि डॉक्टर ने हाथ पकड़ कर नीचे झुका दिया, जिससे जमीन पर फायर हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने गौतम को जमकर पीटा। खामपार पुलिस ने डॉ. अचल बहादुर की तहरीर पर आरोपी गौतम के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया है कि गौतम को जेल भेज दिया गया है।