फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

पॉलोमी से पार नहीं पा रहा पाकिस्तान

Sat, 02 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
deoria
यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवरिया के रुद्रपुर की पॉलोमी त्रिपाठी। - फोटो : DEORIA
फोटो
विज्ञापन

यूएन में रुद्रपुर की बहू संभाल रही मोर्चा, कश्मीर मसले पर खोली पाकिस्तान की कलई
यूएन में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव हैं रुद्रपुर की पॉलोमी त्रिपाठी
सुरेंद्र वत्स
रुद्रपुर (देवरिया)। कश्मीर को लेकर दुनिया भर में भद् पिटवा रहा पाकिस्तान कूटनीति के हर मुद्दे पर विफल हो रहा है। यूएन में बार-बार कश्मीर का मसला उठा रहे पाकिस्तान को रुद्रपुर की बहू से पार पाना मुश्किल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी भारत की ओर से पाक की नापाक हरकतों को अपने तर्क संगत वक्तव्य से नाकाम कर रही हैं।
रुद्रपुर के छपरा गांव निवासी स्वर्गीय सोमेश्वरनाथ त्रिपाठी की पुत्रवधू पॉलोमी त्रिपाठी भारतीय विदेश सेवा में हैं। वह यूएन में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव के पद पर कार्य कर रही हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर यूएन में अपने निवर्तमान राजदूत मलिहा लोधी से कश्मीर में आत्मनिर्णय के अधिकार का मामला उठाया। पॉलोमी ने दो टूक जवाब देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर यूएन के आत्मनिर्णय के अधिकार के एजेंडे में नहीं है। उन्होंने अपने तर्कों से पाक के गुमराह करने वाले वक्तव्य का विरोध किया। पॉलोमी जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष रखती रहती हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वरनाथ की दो बहुएं विदेश सेवा में हैं। उनकी दूसरी पुत्रवधु प्रमिता त्रिपाठी जर्मनी दूतावास में अधिकारी हैं। उनके तीन पुत्रों में पॉमोली के पति डॉ. अरुण कुमार करोड़ी मल्ल कॉलेज दिल्ली के प्रोफेसर हैं। दूसरे पुत्र प्रमिता त्रिपाठी के पति प्रद्युमन त्रिपाठी मेरठ में जीएसटी कमिश्नर हैं। तीसरे बेटे अश्वनी त्रिपाठी गोरखपुर पीडब्लूडी में प्रशासनिक अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed