फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 22 Oct 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
deoria
भागलपुर में सड़क हादसे के बाद रोत परिवार के लोग - फोटो : SALEMPUR
फोटो-
विज्ञापन

----
- मंगलवार की देर शाम भागलपुर पुल पर हुआ हादसा
- मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर का रहने वाला था राजदेव यादव
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना भागलपुर पुल पर हुआ। मृतक भागलपुर कस्बा का रहने वाला था। बलिया जिले के तुर्तीपार से सामान खरीदकर लाते समय वह ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर कस्बा के हनुमान चौराहा निवासी राजदेव यादव 40 खेती से परिवार की जीविका चलाते थे। मंगलवार की शाम वह बलिया जिले के तुर्तीपार चौराहे पर बाजार में सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे। भागलपुर पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए गए। मौके पर ही राजदेव की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर मईल पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बेटे की मौत की सूचना पर मां चंद्रमी देवी बेहोश हो गई। बेटा सचिन 14 घटनास्थल पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगा। दो दिन पूर्व ही उनकी पत्नी संगीता देवी बेटी शिल्पी 13, बेटे सत्यम 8 को लेकर लार थानाक्षेत्र के जनुआ गांव स्थित मायके गई थीं। मईल थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed