फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

नशे में धुत युवकों ने बाजार में दौड़ाई कार, चपेट में आए छह लोग जख्मी

Fri, 04 Oct 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
deoria
नशे में धुत युवकों ने बाजार में दौड़ाई कार, छह जख्मी
विज्ञापन

तीन घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
करीब आधे घंटे तक नगर में रहा अफरातफरी का माहौल
ट्रॉली में टकराकर रुकी कार, गुस्साए लोगों ने युवकों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नगर के बस स्टेशन चौराहे पर नशे में धुत कार सवार युवकों ने भरी बाजार में कार दौड़ाई। बेकाबू कार की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार लोगों को टक्कर मारते हुए एक ट्रॉली में घुस गई। गुस्साए लोगों ने कार सवार युवकों की पिटाई की। कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे दो युवक बस स्टेशन पर तेजी से कार लहराकर चलाने लगे। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई। कार लोगों को टक्कर मारती हुई चिलवन मोहन तक पहुंच गई। वहां खड़ी ट्रॉली में पीछे कार घुस गई। लोग कार के पीछे भाग रहे थे। देखते ही देखते कार के पास लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। युवक नशे में धुत थे। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। कार की चपेट में आने से बाइक सवार भरटोला वार्ड निवासी दिनेश मौर्या का पैर फ्रैक्चर हो गया है। अम्मा गांव निवासी रोहित यादव को सिर में गंभीर चोट आई है। रामचक निवासी इरफान के कमर में चोट आई है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल हुआ। पुलिस ने कार समेत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि कार चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। मेडिकल परीक्षण कराकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed