{"_id":"5d8e4aab8ebc3e93b85d1e9d","slug":"deoria-deoria-news-gkp32337208","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना चौकी पर 13.60 लाख रुपये की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना चौकी पर 13.60 लाख रुपये की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लार पुलिस ने हरियाणा निर्मित शराब पकडा एसपी ने किया खुलासा।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13.60 लाख की शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
डीसीएम में लादकर हरियाणा के जींद से बिहार ले जाई जा रही थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लार के मेहरौना चौकी पर पुलिस ने एक डीसीएम में लदी 156 पेटी शराब पकड़ा। भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। शराब हरियाणा के जींद से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मेहरौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, कांस्टेबल शमसुल खां, सोनू भारती, दीपक यादव और रामचंद्र मौर्य ने वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें 156 पेटी शराब मिली। कैसिनो प्राइड ब्रांड की 750 एमएल की 36 पेटी 375 एमएल की 40 और 180 एमएल की 80 पेटी शराब है। उन्होंने बताया कि डीसीएम छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष जाट निवासी करमगढ़, थाना नरवाना, जिला जींद, हरियाणा बताया। उसने बताया कि शराब जींद से लादकर बिहार ले जा रहे थे। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
एडीजी कानून-व्यवस्था को लिखा पत्र
देवरिया। लार के मेहरौना चौकी पर लगातार शराब पकड़े जाने से लार थाने में ट्रकों के खड़ा होने की जगह नहीं बची है। पंजाब और हरियाणा से लदी शराब बिहार बॉर्डर तक पहुंच जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एडीजी कानून-व्यवस्था को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाली शराब विभिन्न जिलों से होकर देवरिया तक पहुंच रही है। इसलिए उन जिलों में भी चेकिंग कराने की जरूरत है।