फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

जांच करने आई सीबीआई, कोतवाली से मुकदमें के कागजात लिए

Wed, 04 Sep 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
deoria
बालिक गृह कांड की जांच के लिए सदर कोतवाली पहुंची सीबीआई। - फोटो : DEORIA
बालिका गृह कांड : जांच करने देवरिया पहुंची सीबीआई
विज्ञापन

कोतवाली से लिए मुकदमे से संबंधित रिकार्ड, कोर्ट से भी जुटाए दस्तावेज
एक घंटे से अधिक समय तक कोतवाली में जमी रही तीन सदस्यों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच के लिए सीबीआई टीम जिले में धमक पड़ी है। बुधवार को विवेचक समेत टीम के तीन सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमे से संबंधित सभी कागजात लिए। इसके बाद कोर्ट में पहुंचकर अभियोजन अधिकारी से मुकदमे के बारे में जानकारी ली।
पिछले साल पांच अगस्त को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से संचालित बालगृह बालिका में छापेमारी कर पुलिस ने 24 लड़कियों को बरामद किया था। बालगृह से भागी एक लड़की की शिकायत पर तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय ने कार्रवाई की थी। इस मामले में संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था। सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश के साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। करीब एक साल बाद बीते 30 अगस्त को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया। बुधवार को विवेचक विवेक श्रीवास्तव और दो अन्य लोग जांच के लिए देवरिया आए। सुबह 11 बजे टीम के तीनों सदस्य सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल की अनुपस्थिति में दरोगा और मुंशी से मुकदमे से संबंधित कागजात मांगा। एक घंटे से अधिक समय तक वे सदर कोतवाली में रहे। इसके बाद वे दीवानी न्यायालय पहुंचे। एडीजे और सीजेएम कोर्ट में पहुंचे। पत्रकारों को देखकर सीजेएम ऑफिस में चले गए। अभियोजन अधिकारी से दो घंटे तक मुकदमे के संबंध में बातचीत की। करीब ढाई बजे टीम के सदस्य डाक बंगला चले गए।
विज्ञापन

गिरिजा से पूछताछ करने जेल जाएगी सीबीआई
मुकदमे से संबंधित कागजात और अभियोजन अधिकारी से जानकारी लेने के बाद सीबीआई अब जेल में जाकर गिरिजा से पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई जांच में गिरिजा त्रिपाठी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की मुश्किलें बढ़ेंगी। सीबीआई कभी भी जेल में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed