{"_id":"5d6d50e88ebc3e01390a6a32","slug":"deoria-deoria-news-gkp320023649","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना बार्डर पर पकड़ी 20.59 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना बार्डर पर पकड़ी 20.59 लाख की शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौना बॉर्डर पर पकड़ी 20.59 लाख की शराब
डीसीएम के अंदर वाल पुट्टी में छिपाकर बिहार जा रहा था शराब
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लार के मेहरौना बॉर्डर पर पुलिस ने डीसीएम में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा 298 पेटी शराब बरामद किया है। भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया। शराब की कीमत करीब 20.59 लाख बताई जा रही है। एसपी के शिकंजा कसने का थोड़ा भी असर पुलिसकर्मियों पर नहीं दिख रहा है। हर रोज बॉर्डर के रास्ते शराब की तस्करी हो रही है। सोमवार को पुलिस ने एक डीसीएम को मेहरौना में रोका। इस पर वाल पुट्टी लदा था। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो अंदर 298 पेटी हरियाणा निर्मित शराब मिला। चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कन्नौज जिले के सैरीख थानाक्षेत्र के नगरिया गोपाल निवासी इंदल सिंह के रूप में हुई। लार पुलिस पर विश्वास नहीं होने पर एसपी ने सीओ को शराब की गिनती कराने और वीडियोग्राफी के लिए भेजा था। सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया।
लाइन हाजिर के बाद भी जमा है चर्चित सिपाही
मेहरौना बॉर्डर पर तैनात सूबेदार यादव चर्चित सिपाही को एसपी ने कमरे के अंदर शराब रखने के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया था, लेकिन एसओ का करीबी होने के कारण सिपाही की रवानगी अभी तक नहीं हो सकी है। अभी वह मेहरौना बॉर्डर पर जमा हुआ है और तस्करों को संरक्षण दे रहा है।
तथाकथित पत्रकार पुलिस के निशाने पर
लार थाने गेट पर आत्मदाह की कोशिश करने चुरिया का एक परिवार गया था। उस दौरान एसओ ने कुछ संदिग्ध पत्रकारों को पकड़ लिया और आईडी मांगने लगे। चर्चा है कि पुलिस के निशाने पर ऐसे कुछ लोग हैं जो खुद को पत्रकार बताकर बॉर्डर के रास्ते तस्करी करा रहे हैं, इसमें सिपाहियों की मिलीभगत है। एसओ ने एक तथाकथित पत्रकार को काफी देर तक बैठाए रखा। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया।