फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

पुलिस ने हटवाई गणेश प्रतिमा, भड़के ग्रामीण

Mon, 02 Sep 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
deoria
भलुअनी शिवमंदिर स्थित गणेश चतुर्थी पर स्थापित प्रतिमा हटवाने पहुंची पुलिस, ट्रैक्टर-ट्राली पर म - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- भलुअनी के शिव मंदिर परिसर में स्थापित की गई थी प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। स्थानीय शिव मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी पर पूजन के लिए स्थापित प्रतिमा को पुलिस ने जबरन हटवा दिया। भारी फोर्स के बीच ट्रैक्टर ट्राली पर प्रतिमा लादकर पुलिस ले जाने लगी तो ग्रामीण भड़क उठे। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सोमवार को गणेश चतुर्थी पर कस्बे के शिव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रामजानकी मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने गांव के कुछ लोगों की मदद से परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया। शाम को वैदिक मंत्रों के बीच पूजन-पाठ कर प्रतिमा को दर्शन के लिए खोला गया। अचानक रात करीब आठ एसआई संजय पासवान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बिना अनुमति प्रतिमा रखने की बात करते हुए प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाने लगे। लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान लाठी भांजी और असलहा भी लहराया। इससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में राजन वर्मा, गुलशन मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, सर्वज्ञ श्रीवास्तव आदि को चोटें आई। आयोजक मंडल की दलील है कि प्रतिमा स्थापना से पूर्व प्रशासन को सूचना दी गई थी। बावजूद मनमाने ढंग से प्रशासन ने प्रतिमा हटाया है। इस संबंध में एसडीएम रामविलास राम ने बताया कि बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित की गई थी। प्रतिमा हटाने पर ग्रामीण विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed