{"_id":"5d6d50ed8ebc3e017941d9c9","slug":"deoria-deoria-news-gkp3200231111","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोगों के साथ अनशन पर बैठीं बीएसएफ एएसआई की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के लोगों के साथ अनशन पर बैठीं बीएसएफ एएसआई की पत्नी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन अन्शन पर बैठी बीएसएफ जवान के पत्नी व परिवार के लोग।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
---
- बीएसएफ एएसआई कृष्णमुरारी की मौत में हत्या का केस दर्ज करने और शहीद का दर्जा देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ के एएसआई कृष्णमुरारी मिश्र की संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पत्नी समेत परिवार के लोग सोमवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। भटनी थाने में हत्या की जीरो एफआईआर दर्ज कराने, शहीद का दर्जा देते हुए परिवार को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। पूरे दिन अन्न-जल त्याग कर लोग कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर डटे रहे। इस दौरान एडीएम प्रशासन राकेश पटेल से वार्ता भी हुई, लेकिन कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला।
जिगिना मिश्र निवासी बीएसएफ एएसआई कृष्णमुरारी मिश्र की पिछले दिनों संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत हो गई थी। बीएसएफ के अधिकारियों ने आत्महत्या का दावा किया, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। देवरिया में दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर उनका दावा है कि कुछ लोगों ने गोली मारकर कृष्णमुरारी की हत्या कर दी और सच्चाई छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का रुप दिया जा रहा है। पत्नी मनोरमा मिश्र के नेतृत्व में कमलावती मिश्र, मालती, उर्मिला, पूनम, निर्मला, गीता, दीपू, रामेश्वर, सोनू, मृत्युंजय मिश्र, पप्पू आदि ने सामूहिक रुप से आमरण अनशन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन उनकी मांगे पूरी नहीं करता वह अनशन नहीं तोड़ेंगे।