फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

ऑटो चालकों ने जगह नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 26 Jul 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
deoria
टेम्पो चालको ने सुभाष चौक पर दिया धरना। - फोटो : DEORIA
उत्पीड़न से नाराज ऑटो चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

बोले: कहां लगाएं ऑटो हर कोई भगा रहा, जगह की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर में ऑटो खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलने से नाराज ऑटो चालक यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। शुक्रवार को ओवरब्रिज के पास हुई बैठक में चालकों ने निर्णय लिया।

जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि आरटीओ से परमिशन होने के बाद भी जिला प्रशासन ऑटो चालकों का नगर में उत्पीड़न कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका, सीओ व टीएसआई के साथ संयुक्त मीटिंग कराने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। काफी दिन गुजर गए अभी तक जिम्मेदारों की ओर से पहल नहीं की गई। चालक अपनी ऑटो एसएसबीएल के मैदान में खड़ी कर रहे थे। अब वहां विद्यालय प्रबंधन हमें खदेड़ रहा है। ऐसे में जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक हम सभी हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की। इस दौरान प्रेमसागर, जुमराती, हरिकेश, कमालूदीन, हैदर, गुड्डू यादव, राजकिशोर, नरेंद्र, मैनुद्दीन, रामअशीष, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed