{"_id":"5d33468c8ebc3e6ce212a477","slug":"deoria-deoria-news-gkp314611567","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों का टूटा सब्र, सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों का टूटा सब्र, सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
पथरदेवा कंचनपुर सड़क जाम कर धरना पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
गांव वालों का टूटा सब्र, सड़क पर उतरे लोग
एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित थे लोग
अधिशासी अभियंता से वार्ता के बाद माने लोग, दो घंटे आवागमन रहा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। एक सप्ताह से बिजली के लिए तरस रहे गांव वालों का सब्र शनिवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जाम लगा दिया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लोगों का धरना समाप्त हुआ।
लोगों का कहना था कि पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी गरीब पट्टी गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी शिकायत कई बार गांव के लोगों ने अवर अभियंता और एसडीओ से की, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे नाराज लोगों ने ब्लॉक के सामने कंचनपुर पथरदेवा मार्ग लोगों ने जाम कर दिया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बघौचघाट थाने की गाड़ी फंसी रही। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मोबाइल पर अधिशासी अभियंता से वार्ता की। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। लोगों ने चेतावनी दी कि । 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो गांव वाले पुन: सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में वेद प्रकाश तिवारी, अर्जुन मिश्रा, मंटू मिश्रा, मुन्ना मणि, दिनेश सिंह, नन्हे सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुद्रिका कुशवाहा, जितेंद्र, घनश्याम आदि शामिल रहे।