{"_id":"67b0e2cb09da39d3fc00e5da","slug":"deoria-defeated-maharajganj-by-148-runs-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147248-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया ने महराजगंज को 148 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया ने महराजगंज को 148 रन से दी शिकस्त
Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कुशीनगर ने गोरखपुर को पांच विकेट से व दूसरे में देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन ने महाराजगंज को 148 रन से हराया। लगातार दो मैच जीतकर डीसीए देवरिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी सबसे मजबूत हो गई। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में चल रहे ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। गोरखपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर से पहले 16 ओवर में ही मात्र 69 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें आशुतोष ने 18, शिव सिंह ने 11 तथा आयुष निषाद एवं अभिषेक ने क्रमशः 10-10 रन का योगदान दिया।
विपक्षी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित शर्मा एवं समीर अंसारी ने क्रमशः तीन-तीन विकेट तथा सत्य प्रकाश तिवारी, राम प्रकाश, शुभम कुशवाहा एवं शुभम चौधरी ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम ने 10वें ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें अजीब सिराज ने 18, अमित शर्मा 17 तथा नीरज शर्मा ने 10 रन का योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदिल शेख ने चार तथा आयुष ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुशीनगर के अमित शर्मा को दिया गया।
दूसरा मैच देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन और महराजगंज के बीच खेला गया। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान विकास तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए, जिसमें सुल्तान रजा ने 21 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 51, आयुष पांडेय ने 46, सूर्यांश यादव ने 41, तथा देवांश शुक्ला ने 39 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए, सत्यम सिंह ने दो तथा धीरज वर्मा एवं आदित्य वर्मा ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। 222 रन के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराजगंज की टीम 13वें ओवर में मात्र 73 रन पर ही सिमट गई। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ सिंह ने चार, आकाश यादव ने तीन, विकास तिवारी ने दो तथा आशीष चौहान ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच देवरिया के सुल्तान रजा को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं देवरिया सदर के विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।
मैच के दौरान क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव, गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव कलाम खान, विजय कुमार पाल, सौरभ यादव, प्रवीन कुमार, शाने हबीब आदि सीनियर खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।