फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria defeated Bulandshahr and Azamgarh

Deoria News: देवरिया ने बुलंदशहर और आजमगढ़ को दी शिकस्त

Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Deoria defeated Bulandshahr and Azamgarh
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझतीं आजमगढ़ व अलीगढ़ की ​खिलाड़ी। संवा
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच मेजबान देवरिया व बुलंदशहर के बीच खेला गया। देवरिया की टीम ने 6-0 से जीत हासिल की। वहीं एक अन्य मुकाबले में भी देवरिया ने आजमगढ़ को 9-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत कर लिया। लीग मुकाबलों में अलीगढ़ ने आजमगढ़ को 3-1, कुशीनगर ने बुलंदशहर को 5-0 और अलीगढ़ ने कुशीनगर को रोमांचक मैच में 1-0 से पराजित कर अंकों में बढ़त बनाई।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की देखरेख व जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच देवरिया व बुलंदशहर के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया ने 6-0 के स्कोर से जीत हासिल किया। देवरिया की तरफ से लकी ने दूसरे, आठवें मिनट में दो गोल, रांची ने 10वें मिनट में एक गोल, मानसी ने 14वें मिनट में एक गोल और विभा ने 48वें मिनट में एक गोल करके देवरिया को शानदार जीत दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच लकी को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच अलीगढ़ व आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ ने आजमगढ़ को 3-1 स्कोर से हराया। अलीगढ़ की तरफ से छठवें, 48वें मिनट में बिपाशा ने दो गोल, 46वें मिनट में शीतल ने एक गोल किया। वहीं आजमगढ़ की तरफ से एकमात्र गोल 29वें मिनट में सुरभि ने किया। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच बिपाशा रहीं। तीसरा मैच कुशीनगर व बुलंदशहर के बीच खेला गया, जिसमें कुशीनगर ने बुलदंशहर को 5-0 के स्कोर से हराया। कुशीनगर की तरफ से कृतिका ने 13वें मिनट, काजल ने 16वें, 35वें व 40वें मिनट, नैंसी ने 32वें मिनट में एक-एक गोल किया। प्लेयर ऑफ द मैच काजल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का चौथा मैच देवरिया और आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया की टीम ने आजमगढ़ को 9-0 के स्कोर से हराया। पांचवें, 11वें, 13वें मिनट में लकी ने तीन, 17वें ,19वें, 25वेें मिनट में विभा ने तीन गोल, 32वें, 35वें मिनट में प्रीति पाठक ने दो व 40वें मिनट में मानसी ने एक गोल करके देवरिया को यादगार जीत दिलाई। प्लेयर ऑफ द मैच आजमगढ़ की मिडफिल्ड खिलाड़ी आस्था को चुना गया। पाचवां मैच अलीगढ़ और कुशीनगर के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ ने कुशीनगर को 1-0 के स्कोर से हराया। अलीगढ़ की तरफ से 46वें मिनट में स्वाति ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच स्वाति रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि व तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव सिंह, अमृता चौरसिया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल व पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed