फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dengu patient increased

जिले में बढ़ रहा डेंगू, छह संदिग्ध मरीज मिले

Sun, 30 Oct 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
dengu patient increased
जिले में बढ़ रहा डेंगू, छह संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

आइसोलेशन व डेंगू वार्ड में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में डेंगू फैल रहा है। शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित मिल रहे हैं। डेंगू के छह संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में चल रहा है। मरीजों के ब्लड के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी।
अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड भर गया है। अलग से दस बेड के बनाए गए वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया गया है। शहर के एक मोहल्ले की महिला को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है, उसे पैर में दर्द व उल्टी महसूस हो रही थी। उसने प्राइवेट में इलाज और जांच कराई। इसके बाद शनिवार की शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक मोहल्ले की महिला पंद्रह दिन से बुुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को उसने ओपीडी में दिखाया। शनिवार को सुधार न होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य एक मोहल्ले की युवती दिवाली से बुखार से पीड़ित थी। उसने दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार को इमरजेंसी पहुंची, जहां उसे वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज क्षेत्र का एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। वह बीस अक्तूबर को घर आया और 25 अक्तूबर को लखनऊ गया। शनिवार को घर पहुंचा तो कमजोरी महसूस होने लगी। प्राइवेट में दवा ली और जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम थे। इसके बाद इमरजेंसी पहुंचा, जहां से वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।
मईल क्षेत्र का एक युवक पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित है। उसके शरीर में दर्द व उल्टी की भी शिकायत थी। प्राइवेट में दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। उसने जांच कराई। इसके बाद परिजन शनिवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक पंद्रह दिन पहले मुंबई गया था, जहां बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लिया तो आराम मिला। वहां से शुक्रवार को घर पहुंचा तो तबीयत खराब हो गई। परिजन शनिवार को लेकर जिला अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सक ने लक्षण मिलने पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सभी मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा दो मरीज पहले से भर्ती हैं, जिनकी हालत में सुधार है।
कोट
अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बेड व जांच की सुविधा है। मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दवा उपलब्ध कराई जा रही है। इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है।

-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने की मांग
भाटपाररानी। क्षेत्र में बढ़ रहीं डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महासचिव अनूप यादव ने डीएम व एसडीएम को पत्र भेजा है। इसमें दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण जलभराव वाले विभिन्न क्षेत्रों तथा गंदगी से प्रभावित इलाकों में दिन-प्रतिदिन मच्छरों के प्रकोप में तेजी से वृद्धि है। इससे संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम के लिए जलभराव व गंदगी से प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव एवं दवा आदि वितरित कराने की मांग की है। ताकि लोगों को संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed