{"_id":"65bd4400cc27727886041456","slug":"demsell-lost-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118618-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैंक में केवाईसी कराने गई बीए की छात्रा नहीं लौटी घर, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैंक में केवाईसी कराने गई बीए की छात्रा नहीं लौटी घर, परिजन परेशान
Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
बृहस्पतिवार शाम से लेकर पूरी रात परिजन आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर करते रहे खोजबीन
थक-हार कर शुक्रवार शाम को दी तहरीर, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार की सुबह घर से बैंक में केवाईसी कराने के लिए निकली। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। युवती के न मिलने पर परिजन पूरी रात आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हार कर युवती की मां शुक्रवार की शाम को थाने पहुंच गुहार लगाई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कस्बे के एक डिग्री काॅलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से कस्बे के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर केवाईसी कराने के लिए निकली। शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी। चौराहे से लेकर गांव और मुख्यालय तक तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजन पूरी रात आस-पास के पांच रेलवे स्टेशनों पर दौड़ते भागते रहे, लेकिन कहीं नहीं मिली।
छात्रा की मां के अनुसार, दस दिन पूर्व छात्रा काॅलेज से परीक्षा देकर जब बाहर निकली थी तो एक बाइक पर सवार दो युवक उसे रोककर पूछे थे कि तुम्हारा घर कहां है और चाचा कहां हैं। छात्रा ने जवाब दिया था कि घर पर चाचा नहीं हैं, वह बाहर रहते हैं। इसके बाद फिर युवकों ने पूछा और कितने पेपर की परीक्षा बची है। छात्रा जब नहीं बोली तो उसकी सहेली ने बता दिया कि अभी दो पेपर बचा है। मां ने कहा कि घर आते ही उसने यह बात मुझसे बताई थी। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, परिजनों को आशंका है कि छात्रा का दुश्मनी वश अपहरण कराया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।