{"_id":"65eb574943e0b6d007089928","slug":"demsel-cut-by-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-121015-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती की ट्रेन की चपेट आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती की ट्रेन की चपेट आने से मौत
Fri, 08 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के पवनार गांव के पास हुआ हादसा, परिवार में मची चीख-पुकार
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पवनार गांव के पास रेलवे लाइन किनारे गई युवती एक ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पवनार गांव निवासी नागेन्द्र प्रसाद की पांच संतानों में संगीता (20) सबसे बड़ी बेटी थी। पिता के दिव्यांग होने से घर की जिम्मेदारी मां तेतरी देवी ही संभाली हुई हैं। संगीता की शादी तय हो गई थी। दो माह पहले ही लड़के वाले देखकर दिन बार भी तय कर दिए थे। मई में ही उसकी शादी होनी थी। मां मजदूरी कर शादी का सामान खरीदने में लगी थी।
परिवार में संगीता की शादी को लेकर खुशी का माहौल चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की भोर में हुई घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद मां तेतरी देवी बदहवास हैं। जबकि दिव्यांग पिता आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से संगीता की मौत हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
इनसेट...
ट्रेन की तेज आवाज के सामने दब गई संगीता की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मां तेतरी देवी और मृतक संगीता की दूसरी बहन काजल सहित परिवार के अन्य सदस्य और सहेलियां रेलवे लाइन किनारे गई थीं। ट्रेन आने से पहले हाॅर्न की आवाज सुनकर संगीता समेत मां, बहन और सहेलियां दौड़ते हुए उत्तर से दक्षिण दोनों ट्रैक पार कर गईं। जबकि संगीता अभी एक ट्रैक पार कर दूसरी पार करने वाली ही थी, तब तक ट्रेन आ पहुंची और पास ट्रेन आते देख वह जोर से चिल्लाती रही। लेकिन ट्रेन की तेज आवाज के आगे उसकी आवाज दब गई। मां और बहन के सामने ही संगीता की जान चली गई। घटना के बाद मां तेतरी देवी और बहन काजल डरी-सहमी है।