{"_id":"579b8e7c4f1c1b211521e36a","slug":"demands-bank-employees-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर
देवरिया
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशन बैंक पर हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर बैंक की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। बैंक की हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का कामकाज प्रभावित रहा।
यूनाइटेड फोरम के बैनर तले बैंक कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरएन राय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बैंकिंग व्यवस्था खराब होती जा रही है।
सुधार करने की बजाय बैंक का निजीकरण, विलय और समेकन किया जा रहा है। इसका बैंक कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। महामंत्री डीके गुप्ता ने कहा कि पूंजीपतियों को बैंक खोलने की अनुमति देना ठीक नहीं है। सरकार की आर्थिक नीतियां ठीक नहीं हैं। उन्होंने सरकार के विलय की नीति का विरोध किया।
विज्ञापन
दिन भर की हड़ताल की वजह से जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कार्य प्रभावित हुआ है। यहां से बैंक कर्मचारियों ने शहर में बाइक जुुलूस निकाला। सभा को तेजबहादुर प्रसाद, सुजीत कुमार, धीरज राव, गणेश, हर्ष तिवारी, मुरलीधर मिश्रा, गौरव मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान केएम शुक्ला, अरविंद राय, अविनाश, मनोज, विनोद, रामअशीष, प्रेम, नवमी, नवनीत उपाध्याय, श्यामबदन, मारकंडेय आदि मौजूद रहे।