फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demanding compensation traders put the jam

मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारियों ने लगाया जाम

Wed, 15 Feb 2017 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 15 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Demanding compensation traders put the jam
रामचंद्र और उनके भाइयों के अश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बापू तिराहे पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। बापू रोड के एक ही परिवार के छह लोगों का शव मंगलवार की देर रात पहुंचा तो गम के सैलाब में डूबे कस्बे के लोग उमड़ पड़े। बुधवार को व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद रखीं। बाद में व्यापारियों ने लामबंद होकर बापू रोड तिराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे के बाद मौके पर नायब तहसीलदार ओपी गोस्वामी पहुंचे। उन्होंने समझाकर जाम हटवाया। व्यापारियों ने डीएम को संबोधित मांगपत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग 20 मार्च तक पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। मांगपत्र में व्यापारियों ने कहा है कि इस हादसे से छह परिवार पूरी तरह से उजड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। इस हादसे में मरने वाले लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है। इस दौरान संजय गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, गुलाब जायसवाल, गोविंद बरनवाल, राकेश बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, प्रभात सिंह, गेनालाल मद्घेशिया, कुंदन जायसवाल, संजय कुमार, सनी गुप्ता सहित सेकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बापू रोड निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर बुधवार को दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर संवेदना जताई गई। इस दौरान दवा विक्रेता पवन कुमार गुप्त, मनोज वर्मा, दीपक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रेमसागर वर्मा, संजीव गुप्ता, अशोक, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed