फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demanded high level inquiry of food grain scam

हाट शाखा में अनाज घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Thu, 04 Aug 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
demanded high level inquiry of food grain scam
भाटपार रानी हॉट शाखा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के सदस्य। ? - फोटो : DEORIA
हाट शाखा में अनाज घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

भाटपार रानी। नगर की हाट शाखा में हुए एक करोड़ रुपये के अनाज घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के लिए बृहस्पतिवार को किसान सभा ने तहसील परिसर में धरना दिया। जिला इकाई की ओर से नौ सूत्री ज्ञापन उप जिला अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया है कि अनाज घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कारण कि इस घोटाले में विपणन अधिकारी भाटपार रानी के साथ अन्य विभागीय उच्च अधिकारी भी सम्मिलित हैं। इसका पर्दाफाश होना चाहिए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। उपभोक्ताओं को पिछले तीन माह का बकाया राशन बांटने के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की रकम किसानों के खाते में तत्काल भेजने की मांग उठाई गई। साथ ही, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने तथा भाटपार रानी-मझौली मार्ग की मरम्मत कराने आदि की मांग की गई है। इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री साधु शरण, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, श्रीमती देवी, जयप्रकाश कुशवाहा, तुलसी राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed