फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demanded from the CM to complete the under construction Mohan Setu

Deoria News: सीएम से निर्माणाधीन मोहन सेतु पूर्ण कराने की मांग की

Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demanded from the CM to complete the under construction Mohan Setu
बरहज। नगर निवासी और समाजवादी पार्टी के सचेतक रहे स्व. मोहन सिंह की पुत्री पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने निर्माणाधीन मोहन सेतु सहित अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलीं। उन्होंने 2017 में बनकर तैयार हो जाने वाले पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिता मोहन सिंह के निधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बरहज सरयू नदी तट पर उनके नाम पर पुल निर्माण कराने की घोषणा की थी जो कार्य शुरू होने के बाद पूर्ण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि पुल बनने से परसियां-विशुनपुर देवार के गांवों के विकास के साथ बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर आदि गैर जनपदों की राह आसान हो जाएगी। पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed