फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demanded extortion

विदेश से लौटे व्यक्ति से पांच लाख की मांगी फिरौती

Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
demanded extortion
विदेश से लौटे व्यक्ति से पांच लाख की मांगी फिरौती
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम छपिया मिश्र निवासी इंद्रजीत ने रविवार को कुछ लोगों पर जबरन उठाकर ले जाने व पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाने में दी तहरीर में इंद्रजीत ने कहा है कि वह सऊदी अरब में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। हाल ही में विदेश से गांव आया है। दो दिन पूर्व 8 जनवरी को उसके परिचित कुछ लोग घर आए और सलेमपुर लेकर कुछ काम के लिए चले गए। रास्ते में एक जगह पर गाड़ी रोक कर जबरन वहां खड़ी एक स्कॉर्पियो में बैठाकर बिहार की तरफ ले गए। वहां उन लोगों ने उसे उसके पाकेट में रखे उन्नीस हजार रुपये ले लिए और घर से पांच लाख रुपये मंगाने की बात करने लगे। अन्यथा जान से मारने की धमकी भी देने लगे। किसी तरह रुपये देने का वादा करने पर उन लोगों ने उन्हें बिहार सीमा पर लाकर छोड़ा और धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed